गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को गोड्डा शहर में प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से शहरवासियों को सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च का विवरण फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से प्रारंभ हुआ, जो कारगिल चौक, लाहरी टोला, गुलजारबाग, असनबनी, सरकंडा चौक एवं मिशन चौक सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इसके बाद फ्लैग मार्च पुनः नगर थाना पहुंचकर समाप्त हुआ। पूरे मार्च के दौरान पुलिस बल शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते नजर आए। यह भी पढ़ें- बकरीद को ...