बकरीद पर्व को भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर में फ्लैग मार्च
पाकुड़, मई 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी रवि शर्मा के अलावे पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने बाजार, मुख्य चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं फ्लैग मार्च के दौरान लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.