बलरामपुर, मई 27 -- बलरामपुर संवाददाता बकरीद पर्व पर नमाज को लेकर नगर पालिका की तैयारी पूरी है। गर्मी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी ईदगाहों में मस्जिदों पर जलपान की व्यवस्था कराई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि तपाने वाली गर्मी को देखते हुए सुबह 6 बजे नगर के अधियारीबाग कब्रिस्तान,जामा मस्जिद सराय फाटक,बिचला ईदगाह, सराय फाटक और बड़ी ईदगाह के पास नगर पालिका की ओर से मिष्ठान व जलपान का स्टाल लगाया जाएगा ।नमाजियों को वजू मनाने के लिए सराय फाटक,बीच वाली ईदगाह और बड़ी ईदगाह नौसहरा के पास वाटर स्टैंड पोस्ट की टोटियां लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बकरीद को लेकर नगर निगम अलर्ट, निर्बाध होगी पानी की आपूर्ति, सुरक्षा कड़ी पर्व को देखते हुए पूरे दिन पालिका की जलापूर्ति निरंतर जारी रहेगी। नमाज से पूर्...