मऊ, मई 16 -- मऊ, संवाददाता। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने शनिवार को अपने कक्ष में प्रकाश निर्माण, जलकल एवं सफाई से सम्बन्धित व्यवस्था के प्रति सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अरशद जमाल ने नगर के समस्त क्षेत्रों में सफाई, पथ प्रकाश एवं रास्ता मरम्मत तथा जलापूर्ति आदि को सुनिश्चित करने वाली सभी प्रकार की व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों से बात-चीत की और ईद-उल-अज़हा की आमद से पहले ही तैयारियां पूरी करने हेतु स्थिति का बिन्दुवार जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि चांद के अनुसार शहर स्थित लगभग 54 ईदगाहों में आगामी 27-28 मई को ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की जायेगी। यह भी पढ़ें- इस्लामिक सेंटर में ईद उल अजहा के लिए हेल्पलाइन पर 18 से पूछे सवाल जिन अधिका...