रामगढ़, मई 22 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुअनि अविनाश कुमार ने की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक बैठक का उद्देश्य बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुअनि अविनाश कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति, सहयोग और समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों पर नहीं की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ बना रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लि...