लखीमपुरखीरी, मई 25 -- निघासन। बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इसमें मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीओ शिवम कुमार ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाने को कहा। साथ ही मातहत अफसरों को बकरीद के मद्देनजर क्षेत्र की सभी संवेदनशील और जरूरी जगहों को चिन्हित करके वहां पुलिसकर्मियों को तैनात करने कही हिदायत दी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से किसी दिक्कत आदि और विवाद वाली जगहों के बारे में जानकारी ली। कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक बैठक में असलम खां, इसलामुद्दीन, नफीस, राहुल, सद्दाम, म...