कोडरमा, मई 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सतगावां प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक एवं थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस एवं सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्टफ्लैग मार्च का विवरण फ्लैग मार्च सतगावां थाना परिसर से शुरू होकर नासरगंज बैरियर, चांदडीह, रामडीह, गोहाल, समलडीह, बासोडीह बाजार, पचमोह, कलीडीह होते हुए खूंटा तक मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन सभी चिन्हित स्थलों का भी निरीक्षण किया, जहां बकरीद की नमाज अदा की जानी है तथा कुर्बानी दी जानी है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकससुरक्षा...