कोडरमा, मई 27 -- सतगावां। प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों और हकीकतमंदों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने को लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बाजारों में भी लोगों की भीड़ जरूरत के सामानों की खरीदारी करते नजर आई। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर सतगावां में प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व थाना प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक एवं थाना प्रभ...