दुमका, मई 22 -- जामा, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि यह बैठक 23 मई को शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से उपस्थित होकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। सूचना के अनुसार बकरीद का पर्व 27 मई को मनाया जाएगा। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी के तहत शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। यह भी पढ़ें- निर्णय: बकरीद पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी यह भी पढ़ें- कुजू ओपी में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक...