बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आज
पाकुड़, मई 22 -- हिरणपुर। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दिनांक 23 मई को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 4:00 बजे से शुरू होगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन की ओर से सभी से समय पर उपस्थित होकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने को लेकर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक 23 मई को यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 25 मई को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.