बकरीद को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने की अपील
औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों एवं प्रमुख स्थानों पर जिला अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को भाईचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.