रांची, मई 24 -- रनिया, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को रनिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्यामल कुमार कुभंकर ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का त्योहार मनाने का निर्णय लिया। साथ ही पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की गई। बैठक में विशेष रूप से तोरपा के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। यह भी पढ़ें- बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और...