बकरीद को लेकर रघुनाथपुर थाना में शांति समिति की बैठक
सीवान, मई 28 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ प्रत्यक्ष कुमार और प्रभारी थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रखंड व थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। दोनों अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.