गोड्डा, मई 28 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) जे पी एन चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक एवं थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं आईआरबी बल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पथरगामा में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च का उद्देश्य फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने जमनी पहाड़पुर, रानीडीह, करमाटांड़, राजपुरा, सरौनी बाजार, कुर्मिचक समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान वाहन, मोटरसाइकिल एवं पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोस...