औरैया, मई 23 -- बेला, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार सुबह बेला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रतिनिधियों ने भाग लेकर त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने कहा कि बकरीद पर्व को पूरी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल खराब करने या अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर बताई गाइडलाइन उन्होंने लोगों से सोशल मीड...