बांका, मई 25 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा मनाए जाने वाले बकरीद को लेकर पंजवारा एवं इसके आसपास के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बकरीद निकट आते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। मालूम हो की बकरीद संभवतः आगामी 28 म‌ई दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा कुर्बानी के लिए धोरैया पशु हाट,महाराणा हाट,सुखिया हाट एवं श्याम बाजार हाट से बकरे की खरीदारी की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग घर से निकल कर पर्व की तैयारी में व्यस्त हो गए है। काफी संख्या में महिलाएं और बच्चों भी कपड़े आदि अन्य सामानों की खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर कोडरमा ब्लॉक मैदान में उमड़ी खरीदारों की भीड़ बकरीद पर्व में अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा दावतों का विशेष आयोजन किया...