अररिया, मई 20 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा हाट चौक स्थित हटिया में लगने वाली बकरों की हाट में इन दिनों बकरीद को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है। हाट में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बकरों की खरीद-बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। हाट में इस समय विभिन्न नस्ल और आकार के बकरे बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं। विक्रेताओं के अनुसार एक बकरे की कीमत 50 से 55 हजार रुपये तक बोली लग रही है। बकरीद नजदीक आने के कारण खरीदारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां जोगबनी, अररिया, फारबिसगंज समेत आसपास के कई इलाकों से लोग खरीददार के रूप में पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक बाजार खूब हुई बकरों की खरीद-फरोख्त हाट में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रहती है। बताया जाता है कि बकरीद को लेकर इस बार हाट में काफी रौनक है। खरीदारों की अच्छी भीड़ उ...