गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह। बालमुकुंद फैक्ट्री के सामने 13 मई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बकरीद पर्व को देखते हुए कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार रात अंचल अधिकारी, बीडीओ और मुफ्फसिल थाना प्रभारी धरना स्थल पहुंचे। प्रशासन के आग्रह पर माले नेताओं से राय लेकर लिखित समझौता हुआ। तय हुआ कि पर्व का सम्मान करते हुए धरना फिलहाल रोका जाए। नेताओं की चेतावनीअसंगठित मजदूर मोर्चा के महासचिव नीताय महतो ने कहा कि स्थगित मतलब धरना खत्म नहीं हुआ है। 5 जून को माले जिला कमेटी के साथ बड़ी बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनेगी। 10 दिन में सैकड़ों लोग सड़कों पर होंगे। यह भी पढ़ें- कुजू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने बकरीद को लेकर किया फ्लैग मार्च माले जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि फिलहाल पर्व को देखते हुए राहत दी गई है। हमारी मांग जायज है। प्रशासन लोकतांत...