लखीसराय, मई 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिबम कुमार ने किया।फ्लैग मार्च पुलिस लाइन परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल की बड़ी टुकड़ी मौजूद रही। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ शांति और भाईचारे के साथ प...