गढ़वा, मई 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह और थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत भवनाथपुर थाना परिसर से हुई। उसके बाद पुलिस बल ने हरिहरपुर, केतार, खरौंधी, कैलान, बुका, चेरवाडीह, बनखेता, बघमनवा, सिंदुरिया, पंडरिया, चपरी एवं मकरी गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा एवं शांति का संदेश दिया। मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। उस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान किसी भ...