रामगढ़, मई 28 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर बुधवार शाम को पुलिस प्रशासन की ओर से बरकाकाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने किया। ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी सौहार्द्र बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर जैनामोड़ में पुलिस का फ्लैग मार्च बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही...