बाराबंकी, मई 26 -- बाराबंकी। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ मनाने की बात कही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।देवा यह भी पढ़ें...