बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, रामगढ़ पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित
रामगढ़, मई 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुलिस केंद्र रामगढ़ में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति एवं संभावित उपद्रव से निपटने के लिए जिलाबल तथा जैप कंपनी के जवानों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवानों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उपद्रवियों से निपटने के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।अधिकारियों ने जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर नजर रखने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- तमाड़ थाना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.