रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस केंद्र में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गठित क्विक रिस्पांस टीम को विशेष ब्रीफिंग दी गई। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अकरम रजा ने क्यूआरटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पर्व के दौरान सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों से सख्ती से निपटने तथा आम लोगों के साथ संयमित व्यवहार बनाए रखने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट 27 से 30 मई तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू इसके अलावा शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मा...