लातेहार, मई 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चंदवा थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को अपराह्न 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार द्वारा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखना तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है। उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा दी गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें...