मधुबनी, मई 27 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। भैरवस्थान थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष जितेश कुमार तथा झंझारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने संवेदनशील एवं अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मार्च कर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट सोशल मीडिया पर अफवाह फै...