सिमडेगा, मई 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठकबैठक में चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा, त्याग और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानीकानून व्यवस्था बनाए रखना एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगर...