दुमका, मई 27 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बकरीद को सौहार्द से मनाने को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दयानंद साह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में बकरीद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड के सभी समुदायों के बीच शांति, सद्भावना पर चर्चा करते हुए सौहार्द से बकरीद मनाने की बात कही गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को कहा कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के कई गांवों में बकरीद मनाया जाता है। इस त्यौहार में आपसी सौहार्द बना रहे इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- सांतिपुर और सौहार्दपूर्ण माहौल में बनेगा बकरीद पुलिस और प्रशासन ने की तैयारी पुलिस निरीक्षक ने मुस्लिम समुदाय से ...