बोकारो, मई 24 -- चंदनकियारी। बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को चंदनकियारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने की। इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होने वाली नमाज को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर बौसी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजितबैठक की चर्चा बैठक में बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि चंदनकियारी क्षेत्र हमेशा से शांति, सौहार्द और अमन-चैन के लिए जाना जाता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर एआई के माध्यम से फर्जी वीडियो और फोटो बनाकर भ्रम फैलाने तथा माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है। ऐसे भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की ...