कोडरमा, मई 24 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर रविवार को कोडरमा ब्लॉक मैदान में बकरा खरीदनेवालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मैदान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बकरा विक्रेता अपने-अपने बकरे लेकर पहुंचे थे। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में छोटे से लेकर बड़े आकार के बकरों की खूब खरीद-बिक्री हुई। इस दौरान कई अच्छे नस्ल के बकरे 55 हजार रुपये तक में बिके। खरीदारों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरों की खरीदारी की। बकरा विक्रेताओं ने बताया कि बकरीद को लेकर बाजार में इस बार अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। वहीं पर्व को ...