बकरीद को लेकर केनगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
पूर्णिया, मई 26 -- केनगर, एक संवाददाता। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर केनगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर टू एसडीपीओ गौरव कुमार ने की। बैठक में बीडीओ आशीष कुमार एवं सीओ दिवाकर कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने नवपदस्थापित एसडीपीओ गौरव कुमार का संयुक्त रूप से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ गौरव कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया के अफवाहों से बचें : एसडीपीओ उन्होंने लोगों से आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.