रांची, मई 27 -- कर्रा, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कर्रा थाना पुलिस द्वारा पर्व की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बकरीद के अवसर पर यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने अथवा अशांति फैलाने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में कर्रा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- पारू में निकाला गया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को ले पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...