बकरीद के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग
उरई, मई 18 -- जालौन। संवाददाता बकरीद को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बागवान समाज सेवा समिति ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की मांग की है। बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन के नेतृत्व में मोहम्मद शौकीन, मोहम्मद अकरम, वसीम हक, जाकिर सिद्दीकी, सद्दाम और गुड्डू अंसारी आदि ने जिलाधिकारी राजेश पांडेय को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को सौंपकर बताया कि बकरीद के पर्व पर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए ताकि भ्रामक अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल तैनात किया जाए। यह भी पढ़ें- बकरीद पर न हो गौवंश हत्या, अवैध पशु कटान नगर में स्थित ईदगाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.