सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मंगलवार की शाम फ्लैग मार्च किया। बकरीद के मद्देनजर एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पुरे शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से निकल कर शहर का चक्कर लगाया। इस दौरान पुलिस संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखते हुए वहां की गतिविधियों का मुआयना किया। बकरीद के दौरान जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगी। साथ हीं पुलिस की आईटी सेल भी त्योहार के दौरान एक्टिव रहेगी। यह भी पढ़ें- बकरीद से पहले पुलिस ने पैदल मार्च निकाला सदर थाना से शुरू होकर फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए वापस थाना परिसर पहुंची। मौके पर थाना प्रभा...