मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर/मीरापुर मीरापुर कस्बे के एक स्कूल द्वारा बकरीद की बधाई देने के लिए प्रसारित किए गए संदेश पर गोवंश का फोटो लगाए जाने से हिन्दू संगठन भड़क उठे। बजरंग दल और क्षत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रधानाचार्य व कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशु की पोस्ट डालने वाले को भेजा जेलस्कूल का बधाई संदेश गुरुवार को शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा ईद उल अज़हा पर बधाई देने के लिए एआई की मदद से एक संदेश तैयार पोस्ट किया गया। इस पर गोवंश का फोटो लगा था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं के आक्रोश...