गढ़वा, मई 25 -- मेराल, प्रतिनिधि। थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ यशवंत नायक ने किया। उक्त अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में सीओ ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से हिन्दू और मुस्लिम समुदाय मिलजुल कर सभी पर्व मनाते आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि कुर्बानी देनी ही है तो अपने भीतर छुपे अहंकार और बुराइयों की दें। यह भी पढ़ें- बकरीद पर शांति, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील थाना प्रभार...