साहिबगंज, मई 29 -- राजमहल/उधवा, प्रतिनिधि। ईद उल अजहा (बकरीद ) के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के सिंघी दलाल (स्वर्ण जयंती पार्क), फेरी घाट, राजमहल रेलवे स्टेशन, फेरी घाट,बाराद्वारी, जामी मस्जिद समेत अन्य ऐतिहासिक धरोहरस्थल पर सैर सपाटा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए। पार्क के बाहर बच्चों के लिए खिलौना, मिक्की माउस, विभिन्न प्रकार के खाने पीने सहित अन्य सामग्री के दर्जनों स्टॉल लगे थे। इससे मेला जैसा नजारा देखने को मिला। यह भी पढ़ें- बकरीद के दूसरे दिन भी दी गई कुर्बानीउधवा में पर्यटकों की भीड़ उधवा। बकरीद के दूसरे दिन यहां पतौड़ा झील व उधवा पक्षी अभ्यारण्य में सैर-सपाटे के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जानकारी के अनुसार पतौड़ा झील रामसर साइट सह पक्षी आश्रयणी तथा चतराडीह में गुरुवार की शाम से ही पर्य...