गाजीपुर, मई 29 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। इदुल अजहा (बकरीद) के दूसरे दिन शनिवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। यह रस्म बकरीद के दिन से शुरू होकर 12 जिलहिज्जा की शाम तक कुल तीन दिनों तक चलती है। दूसरे दिन भी पूरे क्षेत्र में बकरीद को लेकर चहल-पहल और खुशियों का माहौल बना रहा। लोग अपने परिचितों व रिश्तेदारों के घर पहुंचकर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते रहे। नए कपड़ों में सजे लोग आपस में गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते नजर आए। घरों में बने लजीज पकवानों की खुशबू चारों ओर फैली रही। सेवइयां, बिरयानी, कबाब, कीमा समेत तरह-तरह के व्यंजनों ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- आज भी जारी रहेगी इब्राहिमी सुन्नत की अदायगी बकरीद के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कुर्बानी की रस्म...