नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में 28 मई को बकरीद के दिन परीक्षा आयोजित करने पर छात्र व शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। मंगलवार को कई छात्र परीक्षा शाखा पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किए। छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में विधि संकाय के छात्रों ने परीक्षा शाखा के बाहर प्रदर्शन किया और 28 मई 2026 को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- बकरीद के दिन DU में परीक्षा कराने पर बवाल, HC पहुंचे छात्र; बोले- ये मुस्लिमों के अधिकारों का हननविरोध का कारण प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि ईद-उल-अजहा सरकारी राजपत्रित अवकाश है, इसके बावजूद परीक्षा आयोजित करना अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से माफी मांगने और सार्वजनिक संस्थान के धर...