नई दिल्ली, मई 28 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बकरीद के दिन गाय की पूजा कर खास संदेश देने की कोशिश की है। दरअसल, सीएम शुभेंदु गुरुवार को नादिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन के वैश्विक मुख्यालय की अपनी पहली मुख्यमंत्री पद की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने भव्य गौ पूजा की और गौ सेवा का विशेष अनुष्ठान संपन्न किया। बताया गया कि सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री पारंपरिक सफेद धोती-कुर्ता पहने नंगे पैर इस्कॉन गौशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को फल, मिठाई और हरा चारा खिलाया, गौ पूजा की तथा 'गोपी-जन गौ सेवा' कार्यक्रम के अंतर्गत गायों की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने यज्ञ में आहुति दी और चंद्रदोया मंदिर में ध्यान तथा प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके स्वागत के लिए कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंज रही थीं। सैकड़ों भक्त और स...