बकरीद के चलते विवि की परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियां घोषित
देहरादून, मई 27 -- श्रीनगर। 28 मई को ईद उल जुहा (बकरीद) के राजकीय अवकाश घोषित के चलते गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की इस तिथि को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही विवि प्रशासन ने परीक्षाओं की नई तिथि भी घोषित कर दी है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. गौतम वीर ने बताया पूर्व कार्यक्रम के अनुसार, 28 मई को कृषि, बीपीएड, एमपीएड, बीएड, एमएड, बीए, बीएससी, आईटीईपी, बीफार्मा और एमबीए सहित अन्य सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी थी, लेकिन, बकरीद के अवकाश के कारण अब संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 29 मई से 4 जून तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों, डीन और विभागाध्यक्ष को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का संचालन नई शिक्षा नीति से करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बकरीद के चलते विवि की परीक्षाएं स्थग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.