संतकबीरनगर, मई 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ईद उल अजहा के अवसर पर ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ विशेष नमाज अदा की गई। सामूहिक नमाज के दौरान देश के अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इसके बाद अपने घरों पर पहुंच अल्लाह के लिए कुर्बानी दी। डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मस्जिद और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाजईद की नमाज का आयोजन जिला मुख्यालय पर मेंहदावल रोड पर बड़ी ईदगाह में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने दो रकात नमाज पढ़ी। इसके बाद देश के अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इसके अलावा शहर बंजरिया, विधियानी, मोहद्दीनपुर की ईदगाहों में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने नमाज पढ़ी। वहीं शहर की आधा दर्जन से ...