सिमडेगा, मई 27 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। बकरीद की पूर्व संध्या के मौके पर बुधवार को बीडीओ सह सीओ नैमन कुजूर एवं कार्यवाहक थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कुरडेग थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड ,मस्जिद, बजारटांड़ आदि स्थानों तक गई। मौके पर सीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्च ताकि आम जनता बिना किसी भय के त्योहार मना सके। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कानूनन सख्त कार्रवाई ...