मुरादाबाद, मई 28 -- ईद उल अजहा की नमाज गुरुवार को शरीफ नगर ईदगाह में सुबह 7:15 बजे अदा की गई। सभी नमाजियों ने यहां पर सामूहिक रूप से नमाज ईदगाह के अंदर पढ़ी। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए आसपास के लगभग तीन दर्जन गांवों के हजारों की संख्या में नमाजी सम्मिलित हुए। यहां पर सुबह से ही पूरे गांव में पुलिस प्रशासन की निगाह जमी रही तथा नमाज अदायगी के उपरांत कुर्बानी तक गांव के हर रास्ते पर पुलिस गश्त करती रही। दूसरी और सुरजन नगर में ईद- उल-अजहा की नमाज जामा मस्जिद, ताज मस्जिद एवं मदीना मस्जिद आदि में भी अदा की गई। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ यहां की मदीना मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी के पीछे सैकड़ों नमाजियों ने सुबह 7:00 बजे ईद- उल- अजहा की नमाज अदा की। यह भी पढ़ें- शहर की...