बेगुसराय, मई 26 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बकरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घर, मस्जिद व ईदगाह की सफाई व सजावट का काम अंतिम चरण में है। गुरुवार की सुबह सभी गांव में पूरे खुशू व खुजू के साथ आपसी भाईचारे के माहौल में ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद पर्व को लेकर परदेस में रहने वाले इस क्षेत्र के अधिकांश लोग त्योहार मनाने के लिए गांव लौट गए हैं। परदेसियों के घर लौटने के कारण सभी परिवार में खुशी का माहौल दिख रहा है। वहीं बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस दिख रहा है। यह भी पढ़ें- बकरीद की तैयारी पूरी यह भी पढ़ें- ईदगाहों की सफाई व आकर्षक ढंग से सजावट का काम पूर्ण यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर बाजारों में चहल-पहल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...