शामली, मई 26 -- शामली। आगामी 28 मई को मनाई जाने वाली ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को शहर के कैराना रोड स्थित पशु पीठ में कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक बाजार में खरीदारों और विक्रेताओं की चहल-पहल बनी रही। पशु बाजार में विभिन्न नस्लों के बकरे और अन्य कुर्बानी के जानवर बिक्री के लिए लाए गए थे। खरीदारों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार जानवरों की खरीदारी की। बाजार में छोटे-बड़े कुर्बानी के जानवरों की कीमत 80 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक बताई गई। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर बाजारों में चहल-पहल खास नस्लों और आकर्षक आकार वाले कटडों की मांग अधिक रही। बाजार में पहुंचे लोगों का कहना था कि बकर...