बकरीद कल: अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर त्याग और इंसानियत का देंगे पैगाम
मुंगेर, मई 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। (इम्तेयाज आलम)। मुसलमानों का साल में दो त्योहार खास है। ईद जो खुशी का पैगाम लेकर आती है तो बकरीद त्याग व बलिदान का दिन होता है। त्याग, बलिदान और अल्लाह की राह में समर्पण का संदेश देने वाला मुस्लिम समाज का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जमालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बकरीद को लेकर धार्मिक माहौल पूरी तरह रंग में नजर आ रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जबकि बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। जमालपुर ईदगाह मैदान में सुबह 7 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी, जबकि वलीपुर मस्जिद में सुबह 6:30 बजे नमाज होगी। बारिश होने की स्थिति में शहर की जामा मस्जिद, सदर बाजार मस्जिद और वलीपुर मस्जिद में नमाज अदा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.