शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। जनपद में ईद-उल-अजहा का त्योहार इस बार 28 मई गुरुवार को मनाया जाएगा। ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज सादगी के साथ अदा की जाएगी। त्योहार को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाहों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय व बरेली कॉलेज में बकरीद का अवकाश कलत्योहार की तैयारी ईद-उल-अजहा के अवसर पर लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देंगे। तीन दिनों तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी के अवशेष या गंदगी डालना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने त्योहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। इधर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप ...