बलिया, मई 27 -- बलिया, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों के करीब 351 ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जायेगी। इसको लेकर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई की गयी। शहर में दो ईदगाह और लगभग 23 मस्जिदों में नमाज अदा होगी। पुलिस की ओर से बकरीद को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों की ओर से चक्रमण और गश्त करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। पर्व को लेकर जिले भर में मुस्लिम लोगों की तैयारी अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- बकरीद आज- तैयारी पूरी, जिला प्रशासन मुस्तैद शहर के विशुनीपुर समेत विभिन्न कस्बों में कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार पिछले कई दिनों से सज रहा है। यहां पर खरीदारों की भीड़ लग रही है।...