सुपौल, मई 25 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार की शाम को छातापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा समेत सभी पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्धजन शामिल हुए। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बकरीद पर्व को खुशनुमा माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दिन नियत समय पर नमाज अदा करें। खुले में बकरे की कुर्बानी देने से परहेज करें और वेस्ट का समुचित निस्तारण करें ताकि कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- बकरीद : छातापुर में 62 स्थानों पर मजिस्ट्रेट-पुलिस की रहेगी तैनाती एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 62 स्थान...